प्रयागराज, मई 15 -- प्रयागराज, संवाददाता। बुधवार शाम आधे घंटे के आई आंधी में चंद्रशेखर आजाद पार्क के आधा दर्जन से अधिक पेड़ गिर गए। गिरे पेड़ों में कुछ की आयु सौ वर्ष के करीब थी। इनकी गिनती विरासत पेड़ों में की जाती थी।उद्यान अधीक्षक जगदीश प्रसाद ने बताया कि बुधावार शाम को आई आंधी में सात पेड़ गिर गए। गनीमत रही की कोई बढ़ा हादसा नहीं हुआ। क्यों कि जिस समय आंधी आई उस समय पार्क में सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...