प्रयागराज, मई 16 -- प्रयागराज, संवाददाता। बुधवार शाम को आई आधे घंटे के आई आंधी में चंद्रशेखर आजाद पार्क के आधा दर्जन से अधिक पुराने पेड़ गिर गए। जिसमें से कुछ पेड़ों की आयु सौ वर्ष के करीब थी। जिनकी गिनती विरासत पेड़ों में की जाती थी। उद्यान अधीक्षक जगदीश प्रसाद ने बताया कि बुधावार शाम को आई आंधी में सात पेड़ गिर गए। गनीमत रही की कोई बढ़ा हादसा नहीं हुआ। क्यों कि जिस समय आंधी आई उस समय पार्क में सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे। इस समय पार्क में यूपी पुलिस की तैयारी करने वाले बच्चे दौड़ने के लिए अधिक संख्या में आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- आजाद पार्क में गिरे कई पेड़, बाल-बाल बचे लोग उद्यान अधिकारियों ने बताया कि आंधी में दो ऐसे पेड़ गिर गए जिनकी आयु सौ वर्ष पूर्ण हो गई थी। उनकी गिनती विरासत पेड़ों में की गई थी। अधिकारियों ने बताया कि गिरे...