प्रयागराज, मार्च 14 -- प्रयागराज, संवाददाता। शहर के ऐतिहासिक चंद्रशेखर आजाद पार्क में अब बड़े और दुर्लभ पेड़ों की पहचान और स्पष्ट होगी। सभी पेड़ों पर नेम प्लेट लगाई जाएंगी। इसका उद्देश्य पार्क में आने वाले लोगों को वृक्षों की प्राचीनता उनकी प्रजाति और विशेषताओं की जानकारी देना है।जिला उद्यान अधिकारी जगदीश प्रसाद ने बताया कि पार्क में कई ऐसे पेड़ हैं जिनकी उम्र करीब तीन सौ साल तक बताई जाती है। इन पुराने और ऐतिहासिक पेड़ों के बारे में आम लोगों को जानकारी नहीं मिल पाती थी। अब प्रत्येक प्राचीन वृक्षों पर नेम प्लेट होगा। उसमें उसकी प्रजाति और उससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी लिखी जाएगी। इससे विद्यार्थियों, पर्यावरण प्रेमियों और पर्यटकों को पेड़ों की पहचान करने और उनके महत्व को समझने में मदद मिलेगी।पार्क प्रशासन के अनुसार पार्क को और आकर्षक बनाने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.