प्रयागराज, मई 22 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं संयुक्त निदेशक उद्यान की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में जिला उद्यान विकास समिति की बैठक हुई। बैठक में आजाद पार्क की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्णय लिए गए।पार्क से आवारा कुत्तों को हटाने, होमगार्डों की संख्या 16 करने और लापरवाह कर्मियों को हटाने के निर्देश दिए गए। गेट नंबर-6 पर दो अतिरिक्त टिकट वितरकों की तैनाती की मंजूरी भी दी गई। प्रत्येक गेट और प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे तथा संदिग्ध वस्तुओं की जांच के लिए स्कैनर लगाने पर सहमति बनी। पार्क में कूड़ा और प्लास्टिक फेंकने वालों पर जुर्माना लगाने, शौचालयों की नियमित सफाई और झील के वाटर प्यूरीफायर को चालू कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में विनोद कुमार सिंह, गिरीश कुमार, संजय मालवीय,...