आजाद पार्क की फिजाओं में गूंजा इंकलाब जिंदाबाद
प्रयागराज, मार्च 23 -- प्रयागराज, संवाददाता। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क सोमवार को इंकलाब जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। अवसर था शहीद क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु की शहादत दिवस का। स्कूली बच्चों से लेकर युवा और बड़े-बुजुर्गों ने पार्क में पहुंचकर तीनों क्रांतिकारियों के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया। उप्र सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने 21 गन शॉट फायर कर सलामी दी और पुलिस बैंड ने राष्ट्रभक्ति की धुन बजाई।शहादत दिवस पर विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों और नृत्य व लद्यु नाटिका का मंचन किया। सरदार मनमोहन सिंह तन्हा, सरदार रणवीर सिंह, हरप्रीत सिंह, रेनुराज सिंह ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। मुख्य अतिथि डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने क्रांतिकारियों के व्यक्तित्व पर प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.