बुलंदशहर, मार्च 28 -- नगर के आजाद पब्लिक स्कूल में शनिवार को ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समीना एवं ईशा आज़ाद ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रधानाचार्या शिल्पी सिंह ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। समारोह में प्री-नर्सरी के बच्चों ने स्वागत नृत्य और कक्षा एक के छात्रों ने नाटक प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कक्षा दो के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत ग्रेजुएशन गीत आकर्षण का केंद्र रहा। अभिभावकों ने अपने भावपूर्ण अनुभव साझा किए। प्रधानाचार्या शिल्पी सिंह ने बच्चों को सुनहरे भविष्य की शुभकामना देते हुए उन्हें अपने सपनों को पूरा करने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...