आजाद नगर में डॉक्टर नहीं, फार्मासिस्ट ने किया इलाज
बांदा, मई 24 -- बांदा। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में भीषण तपिश से बीमार मरीज इलाज कराने पहुंचे, लेकिन उन्हें अव्यवस्थाओं से जूझना पड़ा। कई अस्पतालों में मरीजों के लिए हैंडपंप का पानी नसीब हुआ तो स्टाफ फिल्टर का ठंडा पानी पीता रहा। मरीजों के बैठने वाले स्थान पर पंखे गर्म हवा फेंक रहे थे। जबकि, फार्मासिस्ट व डॉक्टर कूलर की हवा में बैठकर एक-एक मरीज को बुलाकर देखते रहे। यह भी पढ़ें- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आजाद नगर:18 मरीज पहुंचेअव्यवस्थाओं का सामना आजाद नगर पीएचसी में डेढ़ माह से चिकित्साधिकारी का पद खाली है। यहां फार्मासिस्ट व एलटी के भरोसे इलाज की व्यवस्था रही। जबकि, खाईंपार (गुलाबबाग)पीएचसी में सिटी मजिस्ट्रेट के निरीक्षण में पहुंचने की भनक लगी तो आनन-फानन ओआरएस के पैकेट रखे गए और अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त की गईं। आपके अपने हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.