पीलीभीत, अप्रैल 13 -- पूरनपुर। हजारा क्षेत्र के गांवों में बाघ और तेंदुआ की चहलकदमी लगातार देखी जा रही है। रविवार को गांव आजाद नगर के पास एक बाघ देखा गया। गांव से श्रीनगर जाने वाले मार्ग को पार करते हुए बाघ को राहगीरों ने देखा। दहशत के चलते मार्ग पर आवागमन बंद हो गया। इसकी जानकारी लगते ही ग्रामीणों में खलबली मच गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। थाना हजारा एसओ शरद यादव ने बताया कि गांव के पास सड़क पार करते हुए बाघ देखा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.