आजाद नगर कालोनी में जलभराव, लोग परेशान
मैनपुरी, जून 15 -- आजाद नगर काशीराम कालोनी के हालात बद से बदत्तर हो गए हैं। नालियां गंदगी से बजबजा रहीं हैं। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। शाम को पानी की सप्लाई चालू होने पर पूरी कालोनी में सड़कों पर पानी भर जाता है।लोगों को आवागमन में दिक्कतें आती हैं। सफाईकर्मी नालियों की सफाई करने नहीं आते हैं। जिससे पानी सड़कों पर भर जाता है। पानी निकासी न होने से जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही है। कालोनी निवासी रेनू सक्सेना, खुशबू, सीमा, अंजुम, सरोज देवी, सुमन, अकील अहमद, रियाजुद्दीन, नन्हें, श्याम किशोर आदि ने नगरपालिका से मांग की है कि आजाद नगर कालोनी में जलभराव व गंदगी से लोग परेशान हो चुके हैं। शाम होते ही मच्छरों की फौज हमला करने लगती है। कालोनी के कई लोग मच्छर जनित बीमारियों से जूझ रहे हैं। लोगों ने कालोनी में एंटीलार्वा के छिड़काव फॉगिंग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.