गिरडीह, फरवरी 27 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। पचंबा थाना क्षेत्र के आजाद नगर अनुसूचित जाति टोला के निकट मतदान समाप्ति के बाद दो पक्षों द्वारा मचाए गए उपद्रव, पथराव एवं गोली फायरिंग मामले के एक और आरोपी हर्ष श्रीवास्तव उर्फ टुसु को गिरिडीह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गोली फायरिंग का आरोप शिवम के अलावा हर्ष पर भी है। बुधवार को मुख्य आरोपी शिवम श्रीवास्तव समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने के बाद दूसरे दिन हर्ष की गिरफ्तारी पुलिस की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। हर्ष की गिरफ्तारी एसपी डॉ बिमल कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा ताराटांड़ थाना क्षेत्र के बुटबरिया गांव से हुई है। साथ ही हर्ष की निशानदेही पर फायरिंग में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस एवं एक खोखा बरामद किया गया है। एसपी डॉ बिमल कुमार ...