कानपुर, फरवरी 27 -- सरसौल। महान क्रांतिकारी चन्द्रशेखर आजाद के 95वें बलिदान दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान करबिगवां के हृदयखेड़ा स्थित आजाद प्रतिमा पर वृन्दावन धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतिमा स्थल पर सभा को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष उमेश शुक्ला आजाद के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आजाद के आगे अंग्रेजी सरकार भयभीत हो गई थी और उनके आन्दोलन को दबाने के लिये अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। वक्ताओं ने कहा कि आज हम सभी उनके जीवन से प्रेरणा लेकर मातृभूमि की रक्षा और देश की एकता अखण्डता के लिये समाज में योगदान दे सकते हैं। इस मौके पर सन्तोष गुप्ता, सचिन पाण्डेय, हेमन्त वर्मा, आशीष उत्तम, अगित द्विवेदी, सतीश तिवारी, आर्यन समेत आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.