प्रयागराज, जुलाई 23 -- प्रयागराज, संवाददाता। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर गुरुवार को शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी के नेतृत्व में चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद केवल एक क्रांतिकारी नहीं, बल्कि भारतीय स्वाभिमान, साहस और स्वतंत्र चेतना के प्रतीक थे। उनका बलिदान आज भी युवाओं को राष्ट्रसेवा और अन्याय के खिलाफ संघर्ष की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय, हरिकेश त्रिपाठी, परवेज सिद्दीकी, मानस शुक्ला, अफरोज अहमद, सुष्मिता यादव, शाहनवाज कुरैशी, प्रतिमा त्रिपाठी, सरताज मोहम्मद, राम मनोरथ सरोज, इश्तियाक अहमद, राजकुमार शुक्ला, आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- चंद्रशेखर आजाद और लोकमान...