देवरिया, जनवरी 20 -- देवरिया। आजाद अधिकार सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय के नेतृत्व में चल रहा धरना पांचवें दिन सोमवार को भी जारी रहा। संगठन के जोनल अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने न्यायालय से राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर के द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य व तथ्य के आधार पर शीघ्र निर्णय लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष व नूतन ठाकुर की जमानत याचिका पर सहानुभूति पूर्वक विचार इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय विकास मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने धरना में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर समर्थन किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष देवी पाटन मंगल गिरी, जिलाध्यक्ष मणि यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.