हमीरपुर, मार्च 24 -- भरुआ सुमेरपुर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद के तत्वावधान में सोमवार रात कस्बे के परनामी भवन में कवि गोष्ठी हुई। जिसमें स्वतंत्रता आंदोलन में प्राण न्यौछावर करने वाले क्रांतिवीरों को श्रद्धासुमन अर्पित कर शहीद दिवस मनाया गया। कवि गोष्ठी के मुख्य अतिथि स्वामी नित्यानंद जी महाराज ने अपनी कंकर से शंकर रचनाकृति से चेतना के निराभाव में भी चेतन रहता है। ध्यान ज्ञान विज्ञान शोध कर तत्व उसे कहता है, पढ़कर मंत्रमुग्ध करते हुए वातावरण सृजित किया। कवि गजेंद्र नारायण दीक्षित, कवि पत्रकार डॉ.गणेश सिंह ''विद्यार्थी,'' शायर वीरेंद्र कुमार ''शजर'' वयोवृद्ध कवि नारायण प्रसाद रसिक, राजेंद्र, नीतिराज आदि ने अपनी रचनाओं से खूब वाहवाही लूटी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.