कटिहार, मार्च 13 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र दक्षिणी करीमुल्लापुर पंचायत अंतर्गत मेघु टोला जाने वाली सड़क कच्ची होने तथा आरसीसी पुल का एप्रोच पथ नही होने से प्रतिदिन ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों के मुताबिक यह सड़क आजादी के बाद से अब तक कच्ची ही है। सरकार जहां पूरे बिहार में सड़क नेटवर्क मजबूत होने का दावा कर रही है, वही मेघु टोला के सैकड़ो ग्रामीणों आज भी इसी कच्ची सड़क से आवागमन को मजबूर है। मेघु टोला गंगा नदी के किनारे स्थित होने के कारण यहां के लोगों को हर वर्ष बाढ़ और कटाव का दंश झेलते है। ऐसे में कच्ची सड़क के कारण ग्रामीणों की परेशानी और भी बढ़ जाती है।जिला परिषद प्रतिनिधि प्रताप मंडल ने बताया कि मनरेगा योजना के तहत मुखिया द्वारा आरसीसी पुल का निर्माण कराया गया था। लेकिन एप्रोच पथ दो बार बाढ़ में बह चुका है। ...