आजादी के बाद सावरकर को नहीं मिला वह सम्मान
प्रयागराज, मई 29 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पंडित दीनदयाल उपाध्याय पीठ में वीर सावरकर जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में शोध फेलो डॉ. राजेश सिंह ने कहा कि वीर सावरकर का पूरा जीवन देश की स्वतंत्रता के लिए समर्पित रहा और उन्हें ब्रिटिश शासन की ओर से काला पानी की सजा भुगतनी पड़ी। चेयर प्रोफेसर प्रो. हर्ष कुमार ने कहा कि आजादी के बाद उन्हें वह सम्मान नहीं मिला, जिसके वे वास्तविक हकदार थे। उन्होंने कहा कि सावरकर का पूरा परिवार राष्ट्र सेवा और स्वतंत्रता आंदोलन के लिए समर्पित था। यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र: सावरकर सदन के प्रस्तावित ध्वस्तीकरण के खिलाफ प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.