गोरखपुर, अगस्त 10 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तिरंगा यात्रा के मंच से कहा कि काकोरी ट्रेन एक्शन के 101वां वर्ष पूरे हो गए। लेकिन जिन्होंने लम्बे समय तक सत्ता संभाली, काकोरी ट्रेन एक्शन को डकैती बताया। आमजन को अपने नायकों, क्रांतिकारियों से दूर रखा, उन्होंने भारत की युवा पीढ़ी से अन्याय किया। नायकों पर गौरव की अनुभूति का अवसर न देना नौजवान पीढ़ी को आदर्श, गौरव और प्रेरणा से विमुख करने जैसा है। आजादी के बाद जिन लोगों ने सत्ता संभाली, उन लोगों ने क्रांतिकारियों को अपमानित करने का पाप किया। काकोरी के शहीदों के अलावा चंद्रशेखर आजाद, वीर सावरकर, भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, लक्ष्मीबाई के नाम पर स्मारक नहीं बने, लोग इनका नाम न जानने पाएं, इसलिए इनके नाम पर संस्थाओं का नाम नहीं रखा गया। यह भी पढ़ें- योगी आदित्यनाथ सं...