आजादी के बाद पहली बार बानागोड़ा और बाकड़ाकोचा गांव में पहुंचेगी बिजली
घाटशिला, मई 23 -- डुमरिया, संवाददाता। पोटका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डुमरिया प्रखंड की खैरबनी पंचायत के सुदूरवर्ती बानागोड़ा गांव तथा पलाशबनी पंचायत के बाकड़ाकोचा गांव के राहड़गोड़ा टोला में विद्युतीकरण कार्य का शिलान्यास विधायक संजीव सरदार ने विधिवत पूजा-अर्चना कर किया। बताया गया कि झारखंड सरकार की 'मुख्यमंत्री उज्ज्वल योजना' और 'एमयूजेआई' के तहत ग्रामीण एवं आदिवासी इलाकों में पहली बार बिजली पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। इस योजना के तहत राज्य के सैकड़ों वंचित टोलों और नए मोहल्लों में खंभे, तार और ट्रांसफॉर्मर लगाकर नि:शुल्क विद्युतीकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में आजादी के लगभग 78 वर्षों बाद इन गांवों में पहली बार बिजली पहुंचने जा रही है, जिससे ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। यह भी पढ़ें- सांसद व विधायक ने सात सड़क निर्माण कार्यों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.