आजादी के बाद आज तक ग्रामीणों के लिए नहीं बन सकी सड़क
कौशाम्बी, मई 12 -- विकास खंड सरसवां के बड़हरी उपरहार के मजरा चक गांव के लोगों के आने-जाने के लिए आज तक सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। रास्ता न होने से ग्रामीण चकरोड में खुद मिट्टी डलवाकर आने-जाने को मजबूर हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है जिले में विकास की धारा कितनी तेज बह रही है। ग्रामसभा बड़हरी उपहार गांव के मजरा चक में रहने वाले ग्रामीणों के आने-जाने के लिए आज भी सड़क नहीं बन सकी है। यहां पर रहने वाले ग्रामीण आज भी सड़क बनने का सपना देखने को मजबूर हैं। आजादी के कई दशक बीत जाने के बाद भी गांव तक पहुंचने के लिए कोई पक्की सड़क नहीं बन सकी है। यह भी पढ़ें- जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा से ग्रामीणों ने बना दिया था चुनावी मुद्दा बरसात के दिनों में हालात इतने बदतर हो जाते हैं कि ग्रामीणों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो जाता है। सबसे अधिक परेशानी स्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.