गुमला, अप्रैल 25 -- सिसई, प्रतिनिधि। सिसई प्रखंड क्षेत्र के दारी टोंगरी के समीप विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने कल्याण विभाग द्वारा 2.44 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले कम्पाट मुंडा 22 पड़हा भवन निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने नारियल फोड़कर और कुदाल चलाकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। शिलान्यास कार्यक्रम से पहले गांव के पहान पुजार ने पारंपरिक धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत कराई। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक होरो ने कहा कि आजादी के बाद अब गांवों में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आदिवासी समाज के सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में मुंडा राजाओं के लिए अलग भवन की व्यवस्था की जा रही है। जिससे वे एक स्थान पर बैठकर क्षेत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.