मुजफ्फरपुर, मई 10 -- सकरा। मंसूरपुर स्थित शहीद यादगार समिति कार्यालय के प्रांगण में रविवार को अगस्त क्रांति दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष सोहन लाल आजाद ने कहा कि देश की आजादी के दीवानों ने अपने प्राणों की परवाह न करते हुए देश को आजाद कराया। हमें इन दीवानों से प्रेरणा लेनी चाहिए। मौके पर मदन बैठा, धर्मवीर कुमार, प्रभात कुमार, प्रदीप कुमार पोद्दार, राजेश कुमार राम, रेणु देवी, आदित्य राज, भावना भारती, आयुषी भारती आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...