आजादी की लड़ाई में शामली की 27 वीरांगनाओं ने दी थी शहादत
शामली, अगस्त 12 -- देश की आजादी का इतिहास केवल पुरुष क्रांतिकारियों के संघर्ष और बलिदान की कहानी नहीं है, बल्कि इसमें महिलाओं की वीरता, साहस और कुर्बानी के भी अनगिनत अध्याय दर्ज हैं। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में शामली की वीरांगनाओं ने भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ मोर्चा संभाला था। वर्ष 1857 में जब मेरठ से उठी विद्रोह की चिंगारी शामली तक पहुंची तो यहां की महिलाओं ने भी अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष का बिगुल बजा दिया। बताया जाता है कि शामली जनपद की 27 वीरांगनाओं ने अंग्रेजों से लोहा लेते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी। इन वीरांगनाओं की शहादत आज भी शहर के एसटी तिराहे स्थित एकता पार्क में लगे शिलापट पर दर्ज है। शिलापट पर अंकित वीरांगनाओं के नाम इस बात की गवाही देते हैं कि आजादी की पहली लड़ाई में शामली की महिलाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.