पूर्णिया, अगस्त 28 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। टाउन हॉल स्थित शहीद स्मारक पर आज़ादी की लड़ाई में देश के लिए शहादत देने वाले 56 शहीदों को याद करते हुऎ उन्हें श्रद्धांजली दी गई। शहर के बुद्धिजीवियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा आहूत कार्यक्रम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की अमर गाथा का व्याख्यान किया गया। लोगों को यह बताया गया की देश की आज़ादी में पूर्णिया के शहीदों का भी बड़ा योगदन रहा। सबसे बड़ी खासियत यह रही है कि 14 वर्ष का बालक ध्रुव कुंडू और 23 वर्ष का बालक कुतायसाह ने भी अपने प्राणों की आहुति दी। इस मौके पर रंजन सिंह, बबिता चौधरी, गौतम वर्मा, ऋषि कुमार सिंह, मो. अलीमुद्दीन, जय वर्धन सिंह, सरदार उपेंद्र सिंह, मोहन झा, मो. खालिद, मो. शकील, मिथुन, शाहिद हुसैन आदि के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

हिंदी हि...