प्रयागराज, फरवरी 28 -- अनाम स्नेह परिवार, लोकसेवक मंडल, शेरवानी चैरिटेबल ट्रस्ट, अखिल भारतीय महिला परिषद व अन्य संस्थाओं के सहयोग से शनिवार 19वां दिव्यांगजन स्वाभिमान सम्मान पुनर्वास एवं सामूहिक विवाह समारोह हर्षोल्लास से आयोजित किया गया। राजर्षि टंडन सेवा केंद्र बैंक रोड स्थित परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 11 दिव्यांग जोड़ों ने विवाह बंधन में बंधकर नई जिंदगी की शुरुआत की। प्रतापगढ़ की रहने वाली दोनों पैर से दिव्यांग आजादा को परिजनों ने गोद में उठाया और अग्नि वेदी के सात फेरे लगवाए। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति नीरज तिवारी, न्यायमूर्ति विपिन चंद्र दीक्षित और अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। न्यायमूर्ति नीरज तिवारी कहा कि यह आयोजन सहायता नहीं, बल्कि सक्षमता का सशक्त अभियान है। न्यायमूर्ति विपिन चंद्र दीक्षित ने समारोह के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.