आजादनगर में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
जमशेदपुर, जुलाई 27 -- आजादनगर थाना अंतर्गत जाकिरनगर में रविवार सुबह एक महिला ने आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान अकीदा खातून (28) के रूप में हुई। सुबह स्थानीय लोगों को जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर अकीदा को फंदे से उतारा और एमजीएम अस्पताल भेजा। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।जानकारी के अनुसार, अकीदा का पति हैदराबाद में रहकर काम करता है। वह जाकिरनगर में अपनी बहन के साथ रहती थी। बहन एसआईआर के सिलसिले में ओडिशा के बहलदा स्थित अपने घर गई हुई थी। सुबह सात बजे अकीदा की अपने पति से फोन पर बात हुई थी। इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम के बाद शव को बहलदा स्थित मायके ले जाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.