जमशेदपुर, अप्रैल 5 -- आजादनगर थाना अंतर्गत रोड नंबर 7 रविवार को मारपीट और पत्थरबाजी का मामला सामने आया है। घायल अफसर गद्दी ने बताया कि उनके घर के पास रहने वाले कुछ युवक नशा करते हैं और नशे की हालत में अक्सर इलाके में हंगामा करते हैं। रविवार को भी नशे की हालत में युवकों द्वारा हंगामा किया जा रहा था। इसी दौरान उनके बड़े पिता पर पत्थर फेंका गया जिससे वे घायल हो गए। घटना का विरोध करने जब अफसर गद्दी और उनका परिवार उन युवकों के पास पहुंचा तो उनके साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद सभी पीड़ित आजादनगर थाना पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.