जमशेदपुर, अप्रैल 6 -- आजादनगर थाना अंतर्गत रोड नंबर 7 में रविवार को नशे का विरोध करने पर मारपीट और पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। इसमें एक बुजुर्ग घायल हो गए। विरोध करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी हाथापाई हुई। घायल अफसर गद्दी ने बताया कि उनके घर के पास रहने वाले कुछ युवक अक्सर नशा करते हैं और नशे में इलाके में हंगामा करते रहते हैं। इससे आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है। रविवार को भी उक्त युवक नशे में धुत होकर गाली-गलौज कर रहे थे। इसी दौरान आरोप है कि युवकों ने उनके बड़े पिता पर पत्थर फेंक दिया, जिससे वे घायल हो गए। घटना के बाद जब अफसर गद्दी और उनके परिवार के सदस्य विरोध करने पहुंचे तो युवकों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। घटना के बाद सभी पीड़ित आजादनगर थाना पहुंचे और पूरे मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी। घायलों का इला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.