जमशेदपुर, अप्रैल 15 -- आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार सिंह समेत थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ जमशेदपुर की अदालत में एक मामला दायर किया गया है। इस मामले में थाना प्रभारी पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि उनके द्वारा समाजसेवी मजहर खान के साथ थाना परिसर में मारपीट की गई और उनसे पैसे छीन लिए गए। इसके अलावा गिरफ्तारी के दौरान सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के उल्लंघन का भी आरोप लगाया गया है। अधिवक्ता जाहिद खान ने बताया कि उनके मुवक्किल के साथ बिना किसी ठोस कारण के थाना में दुर्व्यवहार किया गया। यह भी पढ़ें- राज्य की लचर कानून व्यवस्था पर जताई चिंता इस संबंध में उनके पास कई महत्वपूर्ण साक्ष्य मौजूद हैं। अधिवक्ता के अनुसार, थाना प्रभारी पर यह भी आरोप है कि वे अपने निजी लाभ के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.