बुलंदशहर, मई 9 -- बुलंदशहर। नगर के आज़ाद पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को मदर्स डे धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने मां के सम्मान में मनमोहक नृत्य और कविता पाठ के जरिए अपनी माताओं के प्रति प्रेम व सम्मान व्यक्त किया। दस दौरान विद्यालय में माताओं के लिए मनोरंजक खेल और प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वाइस प्रेसिडेंट ईशा आजाद एवं प्रधानाचार्या शिल्पी सिंह ने मां को बच्चे की पहली गुरु बताते हुए उनके त्याग व निस्वार्थ प्रेम की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चे की प्रथम टीचर उसकी मां होती है। ऐसे में माताएं अपने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ परिवारिक संस्कार भी दें। यह भी पढ़ें- संस्कृति पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस मना बच्चों ने भी अपनी माताओं के साथ खूब मस्ती की। यह भी पढ़ें- नर्चर किड्स प्ले स्कूल मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.