आजसू स्थापना दिवस पर 22 जून को जनाक्रोश मार्च : सुदेश महतो
रांची, जून 17 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ने कहा है कि आगामी 22 जून को धनबाद में आजसू स्थापना दिवस सह जनाक्रोश मार्च ऐतिहासिक होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में चल रहे माफिया राज के खिलाफ 22 जून को उलगुलान का बिगुल फूंका जाएगा। उन्होंने अपने बुकरू, रांची स्थित आवासीय कार्यालय में कांके प्रखंड के आजसू पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए स्थापना दिवस की तैयारी का दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आजसू ने संघर्ष कर राज्य बनाया, लेकिन झारखंड की जनता भ्रष्टाचार, अपराध और माफिया तंत्र से त्रस्त है। जनता की आवाज को बुलंद करने तथा जनहित के मुद्दों पर संघर्ष को और धार देने के लिए 22 जून को आजसू के 40वें स्थापना दिवस पर जनाक्रोश मार्च में झारखंड के अलावा ओडिशा और बंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.