लातेहार, जनवरी 21 -- गारू, प्रतिनिधि। प्रखंड के मिरचाईया फॉल परिसर में आजसू पार्टी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पार्टी के पूर्व मंत्री रामचन्द्र साहिस मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, लातेहार जिलाध्यक्ष अमित पांडेय, गारू प्रखंड अध्यक्ष आशीष सिंह, प्रखंड सचिव शुभम सिंह एवं प्रखंड उपाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह भी मौजूद थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना एवं युवाओं को पार्टी से जोड़ना रहा। इस दौरान आजसू पार्टी के युवा मोर्चा में दर्जनों युवाओं ने शामिल होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम के दौरान युवा मोर्चा के गारू प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए निखिल कुमार के नाम की घोषणा पूर्व मंत्री श्री रामचन्द्र साहिस द्वारा की गई। इस अवसर पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.