बोकारो, मार्च 20 -- जैनामोड़, प्रतिनिधि। जरीड़ीह अंचल के टांड़मोहनपुर, टांड़ बालीडीह सहित अन्य पंचायतों में भू-माफिया जिम्मेवार लोगों से साठ गांठ कर फर्जी दस्तावेज के आधार पर लगातार गैर मजरुआ व सरकारी भूमि का धड़ल्ले से अवैध अतिक्रमण कर रहा है। समय रहते सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त एवं बालू की अवैध तस्करी पर अभिलंब अंकूश लगाने के साथ दोषियों पर कार्रवाई नहीं होता हैं तो आजसू पार्टी प्रखंड कमिटी स्थानीय प्रशासन का शव यात्रा निकाले गया। जिसको लेकर गुरुवार को प्रेस वार्ता का आयोजन कर आजसू प्रखंड अध्यक्ष अरूण महतो ने बताया कि उक्त मामले को लेकर आगामी 7 अप्रैल को अंचलाधिकारी व स्थानीय प्रशासन का शवयात्रा निकालने व अंचल कार्यालय में अंतिम संस्कार करने का कार्यक्रम करने का प्रस्ताव लिया गया है। प्रेसवार्ता में जिला सचिव अमरलाल महतो,मिलन कुमार, बा...