रांची, अप्रैल 7 -- रांची, विशेष संवाददाता। आजसू का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय (जेएसओयू) के नव नियुक्त कुलपति प्रो अभय कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें नए पदभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं और बधाई दी। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने छात्रहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर कुलपति को महत्वपूर्ण ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन में विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं, लंबित मामलों बाँर पूर्व में उठे जांच संबंधी विषयों पर त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी कार्रवाई की मांग की गई। आजसू के अजीत कुमार ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने कहा कि अगर छात्रहित से जुड़े मुद्दों पर शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आजसू चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्...