रांची, अप्रैल 15 -- रांची, विशेष संवाददाता। आजसू के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को रांची विवि की नवनियुक्त कुलपति प्रो सरोज शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। आजसू कार्यकर्ताओं ने कुलपति को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय शिक्षा, अनुसंधान व प्रशासनिक सुधारों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। प्रतिनिधिमंडल ने विवि के समग्र विकास, छात्रों की समस्याओं के समाधान और शैक्षणिक वातावरण को और बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए। कुलपति ने कहा कि वह विश्वविद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और सभी हितधारकों के सहयोग से सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करेंगी। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश सचिव राजेश सिंह, सक्षम झा, रोशन नायक, अमन साहू, मुकेश, अमित, यश, सत्यम शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.