रांची, जनवरी 14 -- रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि आदित्य साहू के नेतृत्व में झारखंड में भाजपा संगठन को और ज्यादा मजबूती मिलेगी। झारखंड में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को भी नई मजबूती मिलेगी। आजसू के मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत और केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने भी आदित्य साहू को बधाई देते हुए कहा कि उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपा और राजग को नई ऊर्जा मिलेगी। राजग को आदित्य साहू के अनुभव का लाभ मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.