पलामू, मार्च 22 -- हरिहरगंज। आजसू पार्टी की हरिहरगंज प्रखंड कमेटी की रविवार को हुई बैठक में कमेटी का पुनर्गठन किया गया। अध्यक्षता वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने की। बैठक में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष दिलीप चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि केंद्रीय समिति सदस्य रामजी पासवान उपस्थित रहे। सर्वसम्मति से प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन करते हुए संगठन को मजबूत करने और गांव-गांव तक कार्यकर्ताओं को जोड़ने का निर्णय लिया गया। कुशवाहा मनीष कुमार को अध्यक्ष, अभय कुमार को सचिव, कुंदन गुप्ता को उपाध्यक्ष, नरेंद्र मेहता को सह सचिव तथा प्रिंस कुमार को सोशल मीडिया प्रभारी चुना गया। जिला अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को जनहित में ईमानदारी से कार्य करने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.