गिरडीह, सितम्बर 28 -- अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू छात्र संघ), गिरिडीह द्वारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता के गंभीर आरोपों के चलते सतीश यादव को संगठन के सभी पदों और दायित्वों से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया है। जिला अध्यक्ष अक्षय यादव द्वारा जारी निष्कासन पत्र के अनुसार, यह सख्त निर्णय अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और संगठन की छवि बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। आजसू छात्र संघ ने स्पष्ट किया है कि सतीश यादव का अब संगठन से कोई संबंध नहीं रहेगा और वे संगठन के नाम या पद का उपयोग नहीं कर सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...