पलामू, मई 22 -- मेदिनीनगर। आजसू पार्टी की पलामू इकाई ने मेदिनीनगर के छहमुहान पर झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमत सोरेन का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कार्यकारी अध्यक्ष तुलसी शुक्ला ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। केंद्रीय सचिव इम्तेयाज अहमद नजमी ने कहा कि राज्य में अपराधियों और माफियाओं का मनोबल बढ़ गया है। उन्होंने धनबाद में आजसू नेताओं पर हुए जानलेवा हमले की निंदा करते हुए कहा कि अगर प्रशासन जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करता है तो आजसू पार्टी राज्यव्यापी उग्र आंदोलन करेगी। केंद्रीय सचिव चंद्रशेखर सिंह छोटू ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से बना राज्य है, इसे अपराधियों के हवाले नहीं होने दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- आजसू कार्यकर्ताओं पर हमला चिंताजनक: डॉ लंबोदर क...