रांची, जून 15 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। आजसू पार्टी की बैठक सोमवार को सिकिदिरी में हुई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय सचिव राजेंद्र शाही मुंडा ने की। बैठक में बीएलए-2 की सक्रियता और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई। साथ ही 22 जून को धनबाद में होने वाले पार्टी के स्थापना दिवस सह आक्रोश रैली की तैयारी को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में नवागढ़, गेतलसूद, हेसातु और हरातू पंचायत के पदाधिकारी शामिल हुए। मौके पर संजय भारती, राजेश पाहन, जयशंकर पाहन, देवदत्त महतो, मो. नसीम, राजकुमार बेदिया, भुनेश्वर बेदिया सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...