आजसू छात्र संघ ने कालेज में की तालाबंदी
पलामू, जून 10 -- मेदिनीनगर। जनता शिवरात्रि महाविद्यालय में नामांकन सीटों में की गई कटौती के विरोध में बुधवार को आजसू छात्र संघ के नेतृत्व में छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। आंदोलन के दौरान छात्रों ने महाविद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर तालाबंदी कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थिति को देखते हुए कॉलेज परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। छात्र नेताओं का आरोप है कि महाविद्यालय प्रशासन ने बिना किसी स्पष्ट कारण के विभिन्न विषयों में नामांकन सीटों में कटौती कर दी है, जिससे हजारों छात्र-छात्राओं के उच्च शिक्षा प्राप्त करने के अवसर प्रभावित होंगे। आजसू छात्र संघ के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में छात्र कॉलेज परिसर पहुंचे तथा प्राचार्य सहित शिक्षकों एवं कर्मियों को बाहर निकालकर मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.