आजसू छात्र संघ गिरिडीह जिला समिति का पुनर्गठन
गिरडीह, अगस्त 4 -- गिरिडीह। गिरिडीह परिसदन भवन में आजसू छात्र संघ की जिला स्तरीय बैठक प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से गिरिडीह जिला समिति का पुनर्गठन किया गया।
जिलाध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से अक्षय यादव को आजसू छात्र संघ, गिरिडीह का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके साथ ही जिला समिति के अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिसमें अमित यादव को जिला प्रभारी, नौशाद आलम को सह-प्रभारी तथा नमन यादव को जिला महासचिव चुना गया। चंदन मंडल, प्रिंस चौरसिया, सतीश यादव और जीवन दास को जिला उपाध्यक्ष, कुंदन चंद्रवंशी व करण यादव को जिला सचिव तथा सागर तिवारी को जिला सह-सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक के दौरान आगामी 7 और 8 अगस्त को आयोजित होने वाले महाधिवेशन की तैयारियों पर विस्तार से च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.