बोकारो, अप्रैल 8 -- जरीडीह बाजार। आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य सह बेरमो प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष शक्ति प्रसाद महतो (57 वर्ष) का मंगलवार सुबह बोकारो के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से किडनी रोग से पीड़ित थे। मंगलवार को इलाज के सिलसिले में बोकारो पहुंचे थे, जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। निधन की खबर मिलते ही गांधीनगर स्थित उनके आवास पर शोक का माहौल छा गया। बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि एवं नेताओं ने उनके आवास पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढ़स बंधाया। वे अपने पीछे पत्नी के अलावा दो पुत्र एवं एक पुत्री छोड़ गए। अंतिम संस्कार 8 अप्रैल को रामविलास टेन प्लस टू उवि बेमरो के समीप दामोदर नदी तट पर किया जाएगा। शक्ति प्रसाद महतो आजसू में सक्रिय रहने के साथ-साथ क्षेत्र में साम...