रांची, जनवरी 28 -- रांची, विशेष संवाददाता। छात्र आजसू की डोरंडा कॉलेज कमेटी का विस्तार किया गया, जिसमें अभिषेक कुमार महतो को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अन्य पदाधिकारियों में हर्ष गुप्ता को वरीय उपाध्यक्ष, अंकित कुमार और प्राची कुमारी को उपाध्यक्ष, काजल कुमारी को सह-सचिव तथा राहुल कुमार, तौकीर, आयुष और साहिल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। नई कमेटी की बैठक में बुधवार को कॉलेज की विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। निर्णय लिया गया कि समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही कॉलेज और विवि प्रशासन का घेराव किया जाएगा। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और नए सदस्यों को जोड़ने के लिए सभी कॉलेजों में व्यापक सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, वर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.