आजसू की केंद्रीय टीम आज पहुंचेगी धनबाद
रांची, मई 26 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। आजसू पार्टी के केंद्रीय नेताओं का एक दल सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में बुधवार को धनबाद पहुंचेगा और बांसजोड़ा में कोयला माफिया के हमला में घायल नेता हीरालाल महतो व झूठे मुकदमे में गिरफ्तार रजनी रवानी के परिजनों से मुलाकात करेगा। इसके अलावा उपायुक्त व एसएसपी को घटना की सचाई से अवगत करवाया जाएगा। पार्टी प्रमुख व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो के निर्देश पर केंद्रीय नेताओं की टीम गठित की गई है, जिसमें सांसद के अलावा विधायक निर्मल महतो, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, केंद्रीय महासचिव संजय मेहता, बोकारो जिप उपाध्यक्ष बबीता देवी एवं धनबाद जिप उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता देवी को शामिल किया गया है। केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.