आजसू कार्यकर्ताओं पर हमला चिंताजनक: डॉ लंबोदर
बोकारो, मई 22 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। धनबाद में आजसू पार्टी के नेता प्रदीप महतो, हीरालाल महतो एवं रजनी रवानी पर हुआ जानलेवा हमला बेहद निंदनीय और चिंताजनक है। उक्त बातें गोमिया के पूर्व विधायक सह आजसू पार्टी के महासचिव डॉ लंबोदर महतो ने कही। कहा कि जनता की आवाज बुलंद करने वाले जनप्रतिनिधियों एवं संघर्षशील साथियों पर इस तरह का हमला लोकतंत्र पर हमला है। कहा कि इस मामले को लेकर फिलहाल आजसू पार्टी प्रशासन के संपर्क में हैं और मामले में प्राथमिकी दर्ज करवायी जा रही है। हमारे साथी कानूनी लड़ाई मजबूती से लड़ेंगे। कहा कि अपराधी चाहे जो भी हो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। यह भी पढ़ें- धनबाद में माफिया हमले के विरोध में आजसू का उग्र प्रदर्शन पूरा आजसू परिवार अपने सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं संघर्षशील साथियों के साथ मजबूती से खड़ा है। पूर्व व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.