रांची, मार्च 17 -- रांची, विशेष संवाददाता। आजसू कार्यकर्ताओं ने जेटेट परीक्षा तत्काल आयोजित कराने की मांग को लेकर मंगलवार को रांची विश्वविद्यालय मुख्यालय से अलबर्ट एक्का चौक तक विरोध मार्च निकालकर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। उनका कहना था कि शांतिपूर्ण ज्ञापन सौंपने के दौरान आजसू नेता बबलू महतो सहित निर्दोष छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया गया, जो निंदनीय है और आजसू इसका पुरजोर विरोध करता है। पार्टी महासचिव संजय मेहता, ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन ने छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास किया है। छात्र-विरोधी राज्य सरकार लाठीचार्ज कर अपनी छवि उजागर कर रही है। आजसू ने मांग की कि लाठीचार्ज के आदेश देने वाले अधिकारी और इसमें शामिल पुलिसकर्मियों पर अविलंब एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए अन्यथा आजसू चरणबद्ध आंदोलन...