रांची, जुलाई 27 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। आजसू पार्टी के सिल्ली नगर कार्यालय में रविवार शाम शोक सभा आयोजित कर दिवंगत कृष्ण कुमार महतो को श्रद्धांजलि दी गई। नगर प्रभारी गौतम कृष्ण साहु सहित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा। वक्ताओं ने कहा कि कृष्ण कुमार महतो झारखंड आंदोलन के समर्पित कार्यकर्ता थे और आजसू पार्टी के प्रति उनका योगदान उल्लेखनीय रहा। कार्यकर्ताओं ने उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...