आजसू करेगा दो को पुतला दहन
पलामू, अगस्त 31 -- मेदिनीनगर। जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थी मंच के शांतिपूर्ण कार्यक्रम के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में आजसू पार्टी दो सितंबर को मेदिनीनगर शहर के छहमुहान पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन करेगी। आजसू पार्टी के जिला कार्यकारी अध्यक्ष तुलसी शुक्ला के नेतृत्व में आजसू के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को मांग पत्र सौंपने के बाद उक्त निर्णय लिया है। तुलसी शुक्ला ने कहा कि अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से रखने वाले छात्र-युवाओं पर लाठीचार्ज या किसी भी तरह की दमनात्मक कार्रवाई स्वीकार नहीं की जाएगी। सरकार को युवाओं की आवाज दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। पार्टी ने प्रशासन से कार्यक्रम की अनुमति देने तथा शांतिपूर्ण और सुरक्षित आयोजन के लिए आवश्यक पुलिस एवं प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया। आजसू छात्र संघ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.