रामपुर, दिसम्बर 13 -- सपा के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां और उनके जौहर ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर दर्ज शत्रु संपत्ति के तीन अलग-अलग मुकदमों के ज्वाइंट ट्रायल पर सुनवाई पांच जनवरी को होगी। शुक्रवार को इन मामलों में अभियोजन पक्ष को आपत्ति दाखिल करना थी, जो नहीं हो सकी, जिसके चलते सुनवाई टल गई। मालूम हो कि आजम खां के जौहर ट्रस्ट में सपा विधायक नसीर अहमद खां, आजम खां की पत्नी डा. तजीन फात्मा, आजम के दोनों बेटे अदीब और अब्दुल्ला आजम, बहन निकहत अफलाक समेत 11 लोग हैं, जिन पर अजीमनगर, शहर कोतवाली और सिविल लाइंस कोतवाली में तीन अलग-अलग मुकदमें दर्ज हैं, जो सभी शत्रु संपत्ति पर कब्जे से जुड़े हैं। इन मुकदमों का ज्वाइंट ट्रायल कराने के लिए आजम पक्ष की ओर से पूर्व में कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसमें अभियोजन पक्ष को आपत्ति दाखिल करनी थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.