आजम से जुड़े केस में वीडियोग्राफर ने दर्ज कराए बयान
रामपुर, मई 14 -- सपा नेता आजम खां के खिलाफ दर्ज भड़काऊ भाषण के मुकदमें में बुधवार को सुनवाई हुई। जिसमें वीडियोग्राफर ने अदालत में पेश होकर बयान दर्ज कराए। इस दौरान आजम खां भी जेल से वीसी के जरिए कोर्ट में पेश हुए। मालूम हो कि सपा नेता के खिलाफ 2019 के लोस चुनाव के दौरान शहर कोतवाली में भड़काऊ भाषण का केस दर्ज हुआ था, जिसका ट्रायल एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहा है। इस मामले में बुधवार को वीडियोग्राफर साहिल कोर्ट में पेश हुआ और बयान दर्ज कराए। उसकी गवाही पूरी नहीं हो सकी है। इस केस में अगली सुनवाई 27 मई को होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.